राधा अष्टमी कृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन बाद मनाई जाती है। इस वर्ष ( 2024 Radha Ashtami Kab Hai ) राधा अष्टमी 11 सितंबर 2024, बुधवार को मनाई जाएगी। राधारानी का जन्मदिन राधा अष्टमी के रूप में पूरे देश में भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। श्री राधा का जन्म मथुरा के उपनगर बरसाना में वृषभानु और कीर्ति की पुत्री के रूप में हुआ था। आज इस पोस्ट में राधा अष्टमी महत्व, राधा अष्टमी तिथि और शुभ समय, पूजा नियम विस्तृत में दिया गया हैं। तो चलिए शुरू करते है।

2024 Radha Ashtami Kab Hai | राधाष्टमी 2024 की तिथि और समय
राधाष्टमी तिथि बुधवार, 11 सितम्बर 2024
अष्टमी तिथि शुरू होगी – 10 सितंबर, 2024 को रात 11:11 बजे से
अष्टमी तिथि समाप्त होगी – 11 सितंबर, 2024 को रात 11:46 बजे
राधा अष्टमी पूजा विधि
आप अपने घर पर सरल नियमों के अनुसार कैसे करें राधारानी की पूजा, चलिए जानते है।
- सुबह सबसे पहले स्नान करने के बाद स्वच्छ बस्त्र धारण करें।
- जिस पात्र से राधारानी का अभिषेक करना है उसे ऊंचे स्थान पर रखना चाहिए या उस पात्र को चौकी जैसे स्थान पर रखना चाहिए।
- अगरु मिश्रित चंदन से अष्ट दल पद्म (आठ पंखुड़ियों वाला कमल) चित्रित कर चित्रपट या राधा-माधव की मूर्ति को स्थापित करना चाहिए।
- सुगंधित धूप, दीपक जलाएं।
- इस मंत्र से आह्वान करें – मंत्र – इदं आसनं श्रीकृष्णाय नमः | इदं अस्नं श्रीराधिकायै नमः ||
- पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, चीनी) से स्नान कराना चाहिए।
- स्वच्छ पानी से स्नान कराएं।
- राधा-माधव को सुन्दर वस्त्र और आभूषणों से विराजित करें।
- फूल, चंदन से सजाएं।
- भगवान श्री कृष्ण के चरणों में तुलसीपत्र और राधारानी के चरणों में फूल अर्पित करें।
- भोग निबेदन करें इस मंत्र से स्वागतम मंत्र – स्वागतम सुस्वागतम श्रीकृष्णाय नम:। स्वागतम सुस्वागतम श्रीराधिकायै नमः।|
- प्रणाम मंत्र – हे कृष्ण करुणासिंधु दीनबंधु जगपते। गोपेश गोपिकाकांत राधाकांत नमस्तुते || तप्तकंचन गौरांगी राधे वृन्दावनेश्वरी। वृषभानुसुते देवि प्रणमामि हरिप्रिये||
- राधा-माधव की मंगल आरती करें।
- प्रसाद बितरण करें और खुद भी प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोलें।
राधा अष्टमी पर कौन से फूल, फल और मिठाई अर्पित करें
राधारानी के पसंदीदा फूल – जो भगवान श्रीकृष्ण को पसंद हैं बही फूल राधारानी को भी पसंद है , लेकिन कमल, बकुल, कदम, मालती के फूल विशेषकर काठगुलाब राधा रानी के पसंदीदा फूल हैं।
राधारानी के पसंदीदा फल – राधारानी के पसंदीदा फल बही जो श्रीकृष्ण को पसंद हैं लेकिन विशेष रूप से आता फल राधारानी का पसंदीदा है।
राधारानी की पसंदीदा सब्जी – सब्जियों में मुखी-कच्चू राधारानी की पसंदीदा सब्जी है। राधारानी को खुश करने के लिए मुखी-कच्चू का ब्यंजन भोग में दे सकते है।
मिठाई – आप घर पर भी कई तरह की मिठाइयां बना कर राधारानी को भोग दे सकते है।
राधा अष्टमी के दिन क्या करें
इस दिन आप हरिनाम का जाप कर सकते हैं, राधा अष्टकम, राधा अशोत्तर शतनाम, राधा चालीसा, कृष्ण अष्टोत्तर शतनाम, कृष्ण चालीसा का पाठ कर सकते हैं।
- पाठ करें –
- श्री राधा चालीसा
- श्री कृष्ण चालीसा PDF [FREE Download]
- आरती कुंजबिहारी की लिरिक्स हिंदी PDF
- भगवान कृष्ण (अष्टोत्तर शतनाम) के 108 नाम
उपसंहार – आशा है आपको आज की पोस्ट (2024 Radha Ashtami Kab Hai | राधा अष्टमी २०२४) से लाभ हुआ होगा। राधामाधव की कृपा से आपके सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो। यदि आप विधिपूर्वक राधामाधव की पूजा करते है तो आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाते है, श्री राधा कृष्ण की कृपा से हर कार्य में सफलता प्राप्त हो। यदि आपको इस लेख से लाभ हुआ है, तो कृपया एक कमेंट कर हमें प्रोत्साहित करें।
इसी तरह और भि धार्मिक तथ्य जानने के लिए नीचे क्लिक करें
और पढ़िए
- Shardiya Navratri 2026 In Hindi | २०२6 शारदीय नवरात्रि पूजा की तारीख और शुभ मुहूर्त, कलर
- ২০২৬ মহালয়া: Mahalaya 2026 Date and Time In Bengali
- Ganesh Ashtakam Lyrics in Bengali । গনেশ অষ্টকম্
- Vishwakarma Puja 2026 Date | ২০২৬ বিশ্বকর্মা পুজো কবে – বিশ্বকর্মা পূজা বিধি ও পুষ্পাঞ্জলি মন্ত্র
- Ganesh Chaturthi 2026 in English: Date, Auspicious Time, Worship Rituals, Immersion
- Durga Puja 2026 Date & Time । ২০২৬ দূর্গাপূজার সময় সূচি
- Radha 108 Names In Hindi | राधा अष्टोत्तर शतनामावली
- Radha Ashtakam Lyrics in Hindi PDF | श्री राधा अष्टकम
- Radha Ashtami 2026 In Hindi | राधा अष्टमी तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि
- Radha Ashtami 2026 In Bengali । রাধা অষ্টমী তিথি, শুভ সময়, পূজা বিধি
- Ganesh Chaturthi 2026 In Marathi | गणेश चतुर्थी मराठी – शुभ क्षण, उपासनेची पद्धत, विसर्जन
- Ganesh Chaturthi 2026 : तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, विसर्जन | गणेश चतुर्थी 2026











