श्री राधा चालीसा – Radha Chalisa Lyrics In Hindi – मान्यता अनुसार कृष्ण केवल राधा द्वारा अवतरित भक्ति सेवा से ही संतुष्ट होते हैं। भक्त श्री राधारानी की पूजा के माध्यम से कृष्ण को प्राप्त करने के लिए करते हैं। राधा को पारंपरिक रूप से स्वयं कृष्ण के रूप में भी चित्रित किया जाता है।

ऐसा माना जाता है कि कृष्ण सारे संसार को मोहित करते हैं, लेकिन राधा उन्हें मोहित करती हैं। इसलिए श्री राधा अष्टमी के दिन राधारानी को प्रसन्न करने के लिए श्री राधा चालीसा का पाठ करना चाहिए। तो चलिए शुरू करते है।
Radha Chalisa Lyrics In Hindi | श्री राधा चालीसा
।। दोहा ।। श्री राधे वुषभानुजा , भक्तनि प्राणाधार । वृन्दाविपिन विहारिणी , प्रानावौ बारम्बार ।। जैसो तैसो रावरौ, कृष्ण प्रिय सुखधाम । चरण शरण निज दीजिये सुन्दर सुखद ललाम ।।
Radha Chalisa Lyrics In Hindi | श्री राधा चालीसा
।। चौपाई ।। जय वृषभानु कुँवरी श्री श्यामा, कीरति नंदिनी शोभा धामा ।। नित्य बिहारिनी रस विस्तारिणी, अमित मोद मंगल दातारा ।।1।। राम विलासिनी रस विस्तारिणी, सहचरी सुभग यूथ मन भावनी ।। करुणा सागर हिय उमंगिनी, ललितादिक सखियन की संगिनी ।।2।। दिनकर कन्या कुल विहारिनी, कृष्ण प्राण प्रिय हिय हुलसावनी ।। नित्य श्याम तुमररौ गुण गावै,राधा राधा कही हरशावै ।।3।। मुरली में नित नाम उचारें, तुम कारण लीला वपु धारें ।। प्रेम स्वरूपिणी अति सुकुमारी, श्याम प्रिया वृषभानु दुलारी ।।4।। नवल किशोरी अति छवि धामा, द्दुति लधु लगै कोटि रति कामा ।। गोरांगी शशि निंदक वंदना, सुभग चपल अनियारे नयना ।।5।। जावक युत युग पंकज चरना, नुपुर धुनी प्रीतम मन हरना ।। संतत सहचरी सेवा करहिं, महा मोद मंगल मन भरहीं ।।6।। रसिकन जीवन प्राण अधारा, राधा नाम सकल सुख सारा ।। अगम अगोचर नित्य स्वरूपा, ध्यान धरत निशिदिन ब्रज भूपा ।।7।। उपजेउ जासु अंश गुण खानी, कोटिन उमा राम ब्रह्मिनी ।। नित्य धाम गोलोक विहारिन , जन रक्षक दुःख दोष नसावनि ।।8।। शिव अज मुनि सनकादिक नारद, पार न पाँई शेष शारद ।। राधा शुभ गुण रूप उजारी, निरखि प्रसन होत बनवारी ।।9।। ब्रज जीवन धन राधा रानी, महिमा अमित न जाय बखानी ।। प्रीतम संग दे ई गलबाँही , बिहरत नित वृन्दावन माँहि ।।10।। राधा कृष्ण कृष्ण कहैं राधा, एक रूप दोउ प्रीति अगाधा ।। श्री राधा मोहन मन हरनी, जन सुख दायक प्रफुलित बदनी ।।11।। कोटिक रूप धरे नंद नंदा, दर्श करन हित गोकुल चंदा ।। रास केलि करी तुहे रिझावें, मन करो जब अति दुःख पावें ।।12।। प्रफुलित होत दर्श जब पावें, विविध भांति नित विनय सुनावे ।। वृन्दारण्य विहारिनी श्यामा, नाम लेत पूरण सब कामा ।।13।। कोटिन यज्ञ तपस्या करहु, विविध नेम व्रतहिय में धरहु ।। तऊ न श्याम भक्तहिं अहनावें, जब लगी राधा नाम न गावें ।।14।। व्रिन्दाविपिन स्वामिनी राधा, लीला वपु तब अमित अगाधा ।। स्वयं कृष्ण पावै नहीं पारा, और तुम्हैं को जानन हारा ।।15।। श्री राधा रस प्रीति अभेदा, सादर गान करत नित वेदा ।। राधा त्यागी कृष्ण को भाजिहैं, ते सपनेहूं जग जलधि न तरिहैं ।।16।। कीरति हूँवारी लडिकी राधा, सुमिरत सकल मिटहिं भव बाधा ।। नाम अमंगल मूल नसावन, त्रिविध ताप हर हरी मनभावना ।।17।। राधा नाम परम सुखदाई, भजतहीं कृपा करहिं यदुराई ।। यशुमति नंदन पीछे फिरेहै, जी कोऊ राधा नाम सुमिरिहै ।।18।। रास विहारिनी श्यामा प्यारी, करहु कृपा बरसाने वारी ।। वृन्दावन है शरण तिहारी, जय जय जय वृषभानु दुलारी ।।19।।
Radha Chalisa Lyrics In Hindi | श्री राधा चालीसा
।। दोहा ।। श्री राधा सर्वेश्वरी , रसिकेश्वर धनश्याम । करहूँ निरंतर बास मै, श्री वृन्दावन धाम ।।

- और परिये –
- 2023 राधा अष्टमी कब है – राधा अष्टमी महत्व, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि
- राधा अष्टमी पूजा विधि
- राधा अष्टमी पर कौन से फूल, फल और मिठाई अर्पित करें
- राधा अष्टमी के दिन क्या करें
- श्री कृष्ण चालीसा PDF [FREE Download]
- आरती कुंजबिहारी की लिरिक्स हिंदी PDF
- भगवान कृष्ण (अष्टोत्तर शतनाम) के 108 नाम
उपसंहार – आशा है आपको आज की पोस्ट (Radha Chalisa Lyrics In Hindi | श्री राधा चालीसा) से लाभ हुआ होगा। राधामाधव की कृपा से आपके सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो। यदि आप विधिपूर्वक राधामाधव की पूजा करते है तो आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाते है, श्री राधा कृष्ण की कृपा से हर कार्य में सफलता प्राप्त हो। यदि आपको इस लेख से लाभ हुआ है, तो कृपया एक कमेंट कर हमें प्रोत्साहित करें।
इसी तरह और भि धार्मिक तथ्य जानने के लिए नीचे क्लिक करें
और पढ़िए
- হনুমান জয়ন্তী ২০২৬ । Hanuman Jayanti 2026 In Bengali
- শনিদেবের ব্রতকথা । Shanidev Vratkatha In Bengali PDF
- Hanuman Jayanti 2026 : Date, puja vidhi, shubh muhurat, Powerful Mantra | हनुमान जयंती 2026
- 2026 Rama Navami Kab Hai | राम नवमी 2026 | राम नवमी व्रत कथा PDF
- Shivratri 2026 Bengali Date | 2026 মহাশিবরাত্রি | মহাশিবরাত্রি ব্রত কথা
- Mahashivratri Date 2026 | 2026 महा शिवरात्रि | महाशिवरात्रि व्रत कथा
- 2026 Indian Festivals list
- Saraswati Puja 2026 Date In English
- Panchmukhi Hanuman Chalisa Lyrics In Hindi | पंचमुखी हनुमान चालीसा
- Saraswati Puja 2026 Date | 2026 সরস্বতী পূজা | সরস্বতী পূজা পদ্ধতি PDF
- Navratri 2025 In Hindi | २०२5 शारदीय नवरात्रि पूजा की तारीख और शुभ मुहूर्त, कलर
- kojagari Laxmi Puja 2025











