प्रनवउ पवनकुमार खल बल पावक ग्यानधन – हनुमान स्तवन (Hanuman Stavan) पाठ करने से जातक को हर संकट से मुक्ति मिलते है, जीबन में हर बाधा दूर हो जाते है | हनुमान जी को बहुत जल्द प्रसन्न करने के लिए हनुमान स्तवन (Hanuman Stavan) का पाठ फलदायी होता है।
Hanuman Stavan | हनुमान स्तवन
प्रनवउ पवनकुमार खल बल पावक ग्यानधन | जासु ह्रदय आगार बसही राम शर चाप धर || अतुलित बलधामम हेम शैलाभदेहम | दनुज वन कृशानुम ज्ञानिनामग्रगण्याम || सकल गुणनिधामम वानराणामधीशं | रघुपति प्रियभक्तं वातजातम नमामि || गोष्पदीकृतवारीशम मशकीकृतराक्षसम | रामायणं महामालारत्नं वंदेहं निलात्मजम || अंजनानंदनम वीरम जानकीशोकनाशणम | कपीशमक्षहंतारं वंदे लंकाभयंकरम || उल्लंघ्यम सिन्धो: सलिलम सलिलम | यः शोकवाहिनम जनकात्मजाया || आदाय तनैव ददाह लंका | नमामि तम प्रांजलि रान्जनेयं || मनोजवम मारुततुल्यवेगम | जितेन्द्रियं बुद्धिमताम वरिष्ठम || वात्मजम वानरयूथमुख्यम | श्रीरामदूतम शरणम प्रप्धये || आन्जनेयमती पाटलालनम | कान्चानाद्रिकमनीयविग्रहम || पारिजाततरुमूलवासिनम | भावयामि पावमाननंदनम || यत्र यत्र रघुनाथकीर्तनम | तत्र तत्र कृतमस्तकान्जलिम || वाश्पवारीपरीपूर्णलोचानाम | मारुतिम नमत राक्षसांतकम ||
Hanuman Stavan Lyrics With Meaning In Hindi | हनुमान स्तवन अर्थ सहित
प्रनवउँ पवन कुमार खल बल पावक ग्यानधन। जासु हृदय आगार बसहिं राम सर चाप धर।। अर्थ :- मैं प्रणाम करता हूँ पवन पुत्र श्री हनुमान जी को, जो राक्षस रूपी वन में अग्नि के समान ज्ञान से परिपूर्ण हैं। जिनके हृदय रूपी घर में उनके प्रभु श्री राम निवास करते हैं।
अतुलितबलधामं हेम शैलाभदेहं दनुज वन कृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्। सकल गुणनिधामम वानराणामधीशं रघुपति प्रियभक्तं वातजातं नमामि।। अर्थ :- अतुलित बल के निवास, हेमकूट पर्वत के समान शरीर वाले और जो राक्षस रूपी वन के लिए अग्नि की समान, ज्ञानियों में अग्रणी रहने वाले, सकल गुणों के भंडार, सभी वानरों के स्वामी, श्री राम के प्रिय भक्त, पवन पुत्र हनुमान जी को नमन करता हूँ।
गोष्पदीकृतवारीशं मशकीकृतराक्षसम्। रामायण महामालारत्नं वंदेहं निलात्मजम्।। अर्थ :- गाय के खुर के समान समुद्र को संक्षिप्त बना देने वाले, राक्षसों को मच्छर जैसा बनाने वाले, जो रामायण रूपी महती माला का रत्न वायुनंदन हनुमान जी को मैं नमन करता हूँ।
अंजनानन्दम् वीरम् जानकीशोकनाशनम्। कपीशमक्षहन्तारम् वंदे लङ्काभयंकरम्।। अर्थ :- माता अंजनी को प्रसन्न रखने वाले, जो माता जानकी जी के शोक को हरने वाले, लंकापति रावण के पुत्र अक्ष को मारने वाले, लंका को भंयकर रूप देने वाले, वानरों के स्वामी को मैं नमन करता हूँ।
उलंघ्यसिन्धों: सलिलं सलीलम् यः शोकवह्निं जनकात्मजाया। आदाय तनैव ददाह लंका नमामि तं प्रांजलिरांजनेयम्।। अर्थ :- जिन्होंने विशाल सागर को लीला पूर्वक से पार किया और लंका में पहुंचे तथा माता जानकी की शोक रूपी अग्नि को लेकर उन्होंने लंका का दहन किया, उन अंजनी पुत्र हनुमान को मैं हाथ जोड़ कर नमस्कार करता हूं।
मनोजवं मारूततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये।। अर्थ :- मन के समान गति वाले, वायु की तरह वेग वाले, अपनी सभी इंद्रियों को जीतने वाले, बुद्धिमानों में श्रेष्ठ, वानर समूह के प्रमुख, मैं श्री राम के दूत हनुमान की शरण प्राप्त करता हूं।
आंजनेयमति पाटलाननं कांचनाद्रिकमनीयविग्रहम्। पारिजाततरूमूलवासिनम भावयामि पवमाननन्दनम्।। अर्थ :- अंजना के पुत्र, गुलाब के समान मुख वाले, हेमकूट पर्वत समान सुंदर दिखाई देने वाले, कल्पवृक्ष की जड़ पर रहने वाले, मैं पवन पुत्र श्री हनुमान जी को स्मरण करता हूँ।
यत्र यत्र रघुनाथकीर्तनं तत्र तत्र कृत मस्तकाञ्जिंलम। वाष्पवारिपरिपूर्णलोचनं मारुतिं नमत राक्षसान्तकम् ॥ अर्थ :- जहां- जहां श्री रामचंद्र जी का कीर्तन होता है वहां-वहां मस्तक पर हाथों को जोड़े हुए, मस्तक पर अंजलि बांधे हुए आनंदाश्रु से पूरित नेत्रों तथा राक्षसों के काल के समान रहने वाले उन वायुपुत्र हनुमान को मैं नमन करता हूँ।
[FREE Download] Hanuman Stavan | हनुमान स्तवन PDF
आपकी सुबिधा के लिए Hanuman Stavan (हनुमान स्तवन ) lyrics In Hindi PDF दिया गया है। आप आसानी से डाऊनलोड बटन पर क्लिक करके प्रिंट ले सकते हैं।
Shree Hanuman Stavan – Full Song
उपसंहार – आशा है आज के पोस्ट ( Hanuman Stavan Lyrics With Meaning In Hindi) से आपको लाभ हुआ होगा। मैं हनुमान जी से प्रार्थना करता हूं कि आपके जीवन की सभी समस्याएं खत्म हों। यदि आप विधिपूर्वक हनुमान जी की पूजा करते हैं तो आपके जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं, आपकी हर मनोकामना पूरी होती है और श्री हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। अगर आपको इस लेख से लाभ हुआ हो तो कृपया कमेंट करके हमें उत्साहित करें।
इसी तरह और भि धार्मिक तथ्य जानने के लिए नीचे क्लिक करें
और पढ़िए
- हनुमान चालीसा | Success Mantra Hanuman Chalisa In Hindi lyrics 2024
- हनुमान जी की आरती | Powerful Shree Hanuman Ji Ki Aarti & Vidhi in Hindi 2023
- 11 din Hanuman Chalisa Sankalp Vidhi | 11 दिन हनुमान चालीसा संकल्प 2023
- [FREE Download] हनुमान आरती | Powerful Hanuman Aarti in Hindi & English Lyrics PDF 2023
- Who Wrote Powerful Hanuman Chalisa | हनुमान चालीसा कब, कहां लिखी गई | 40 चौपाई का रचयिता कौन है
- Powerful 21 Tuesday Hanuman Vrat Sankalp Vidhi In Hindi | मंगलवार हनुमान व्रतकथा PDF [FREE Download]
- 2023 Hanuman Jayanti Special Puja Vidhi,Auspicious Time|हनुमान जयंती
- Powerful 21 Days Hanuman Chalisa Sankalp Vidhi | हनुमान चालीसा संकल्प
- [FREE Download] Hanuman Chalisa PDF in Hindi | हनुमान चालीसा – 40 चौपाई
- [PDF] Easy Download Hanuman Chalisa English PDF
- [FREE Download] Hanuman Chalisa Bengali PDF| হনুমান চালিশা বাংলা লিরিক্স pdf
- Hanuman Chalisa in Gujarati PDF| Easy Download FREE|હનુમાન ચાલીસા|40 ચૌઉપાઇ
मन्दगतिकानां प्रयत्नाः पराजिताः भवेयुः