Kali Chalisa Lyrics In Hindi PDF | काली चालीसा लिखी हुई – काली पूजा (Kali Puja 2023) के दिन काली चालीसा पाठ करने से माँ काली बहुत ही प्रसन्न होते है। आज इस लेख में आपको दिया जायेगा काली चालीसा लिखी हुई, काली चालीसा के लाभ, काली चालीसा PDF .तो चलिए शुरू करते है।

काली चालीसा का पाठ | Kali Chalisa Lyrics In Hindi
काली चालीसा लिखी हुई ॥ दोहा ॥ जयकाली कलिमलहरण, महिमा अगम अपार । महिष मर्दिनी कालिका, देहु अभय अपार ॥ ॥ चौपाई ॥ अरि मद मान मिटावन हारी । मुण्डमाल गल सोहत प्यारी ॥ 1 ॥ अष्टभुजी सुखदायक माता । दुष्टदलन जग में विख्याता ॥ 2 ॥ भाल विशाल मुकुट छवि छाजै । कर में शीश शत्रु का साजै ॥ 3 ॥ दूजे हाथ लिए मधु प्याला । हाथ तीसरे सोहत भाला ॥ 4 ॥ चौथे खप्पर खड्ग कर पांचे । छठे त्रिशूल शत्रु बल जांचे ॥ 5 ॥ सप्तम करदमकत असि प्यारी । शोभा अद्भुत मात तुम्हारी ॥ 6 ॥ अष्टम कर भक्तन वर दाता । जग मनहरण रूप ये माता ॥ 7 ॥ भक्तन में अनुरक्त भवानी । निशदिन रटें ॠषी-मुनि ज्ञानी ॥ 8 ॥ महशक्ति अति प्रबल पुनीता । तू ही काली तू ही सीता ॥ 9 ॥ पतित तारिणी हे जग पालक । कल्याणी पापी कुल घालक ॥ 10 ॥ शेष सुरेश न पावत पारा । गौरी रूप धर्यो इक बारा ॥ 11 ॥ तुम समान दाता नहिं दूजा । विधिवत करें भक्तजन पूजा ॥ 12 ॥ रूप भयंकर जब तुम धारा । दुष्टदलन कीन्हेहु संहारा ॥ 13 ॥ नाम अनेकन मात तुम्हारे । भक्तजनों के संकट टारे ॥ 14 ॥ कलि के कष्ट कलेशन हरनी । भव भय मोचन मंगल करनी ॥ 15 ॥ महिमा अगम वेद यश गावैं । नारद शारद पार न पावैं ॥ 16 ॥ भू पर भार बढ्यौ जब भारी । तब तब तुम प्रकटीं महतारी ॥ 17 ॥ आदि अनादि अभय वरदाता । विश्वविदित भव संकट त्राता ॥ 18 ॥ कुसमय नाम तुम्हारौ लीन्हा । उसको सदा अभय वर दीन्हा ॥ 19 ॥ ध्यान धरें श्रुति शेष सुरेशा । काल रूप लखि तुमरो भेषा ॥ 20 ॥ कलुआ भैंरों संग तुम्हारे । अरि हित रूप भयानक धारे ॥ 21 ॥ सेवक लांगुर रहत अगारी । चौसठ जोगन आज्ञाकारी ॥ 22 ॥ त्रेता में रघुवर हित आई । दशकंधर की सैन नसाई ॥ 23 ॥ खेला रण का खेल निराला । भरा मांस-मज्जा से प्याला ॥ 24 ॥ रौद्र रूप लखि दानव भागे । कियौ गवन भवन निज त्यागे ॥ 25 ॥ तब ऐसौ तामस चढ़ आयो । स्वजन विजन को भेद भुलायो ॥ 26 ॥ ये बालक लखि शंकर आए । राह रोक चरनन में धाए ॥ 27 ॥ तब मुख जीभ निकर जो आई । यही रूप प्रचलित है माई ॥ 28 ॥ बाढ्यो महिषासुर मद भारी । पीड़ित किए सकल नर-नारी ॥ 29 ॥ करूण पुकार सुनी भक्तन की । पीर मिटावन हित जन-जन की ॥ 30 ॥ तब प्रगटी निज सैन समेता । नाम पड़ा मां महिष विजेता ॥ 31 ॥ शुंभ निशुंभ हने छन माहीं । तुम सम जग दूसर कोउ नाहीं ॥ 32 ॥ मान मथनहारी खल दल के । सदा सहायक भक्त विकल के ॥ 33 ॥ दीन विहीन करैं नित सेवा । पावैं मनवांछित फल मेवा ॥ 34 ॥ संकट में जो सुमिरन करहीं । उनके कष्ट मातु तुम हरहीं ॥ 35 ॥ प्रेम सहित जो कीरति गावैं । भव बन्धन सों मुक्ती पावैं ॥ 36 ॥ काली चालीसा जो पढ़हीं । स्वर्गलोक बिनु बंधन चढ़हीं ॥ 37 ॥ दया दृष्टि हेरौ जगदम्बा । केहि कारण मां कियौ विलम्बा ॥ 38 ॥ करहु मातु भक्तन रखवाली । जयति जयति काली कंकाली ॥ 39 ॥ सेवक दीन अनाथ अनारी । भक्तिभाव युति शरण तुम्हारी ॥ 40 ॥ ॥ दोहा ॥ प्रेम सहित जो करे, काली चालीसा पाठ । तिनकी पूरन कामना, होय सकल जग ठाठ ॥
काली चालीसा पाठ करने के नियम | Kali Chalisa Paath Vidhi
काली चालीसा पाठ करने से पहले के निम्नलिखित नियमों का पालन करने से सुफल मिलता है।
शुक्रवार का दिन अतिउत्तम माना जाता हैं माँ काली की पूजा के लिए, आप अपने घर में सरल तरीके से माँ काली की पूजा कर सकते है। उसके बाद काली चालीसा का पाठ करें।
- लाल फूल अर्पित करें माँ काली को।
- माँ काली को बेलपत्र अर्पित करें।
- भोग निवेदन करें।
- धुप – द्वीप प्रज्वलित करें।
- माँ के सामने अपनी मनोकामना प्रार्थना करें।
- अब काली चालीसा का पाठ करें।
काली चालीसा के लाभ | Kali Chalisa Benefits In Hindi
काली चालीसा का पाठ करने से ब्यक्ति के जीवन में बहुत लाभ होता है जो निम्नलिखित है।
- शत्रुओं का नाश होता है।
- सभी दुखों का नाश होता है।
- मन से डर का नाश होता है।
- माँ काली हर संकट से मुक्ति मिलते है।
- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- हर कार्य में सफलता लाभ होती है।
- करियर, बिज़नेस अच्छी तरह से चलता रहता है।
- परिवार से हर प्रकार समस्या दूर हो जाते है।
- शरीर निरोग रहता है।
- तंत्र जादू टोना का निवारण हो जाता है।
- मन से कु-चिंता दूर होते है।
Kali Chalisa Lyrics In Hindi PDF [Download]
उपसंहार – आशा है आपको आज की पोस्ट से लाभ हुआ होगा। माँ काली की कृपा से आपके जीवन की सभी संकट दूर हो। यदि आप विधिपूर्वक माँ काली की पूजा करते है तो आपके जीवन सुख शांति और समृद्धि से पूर्ण होते है, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होते है । अगर आपको इस लेख से लाभ हुआ है, तो कृपया एक कमेंट कर हमें प्रोत्साहित करें।
इसी तरह और भि धार्मिक तथ्य जानने के लिए नीचे क्लिक करें
और पढ़िए
- Ganesh Chaturthi 2026 in English: Date, Auspicious Time, Worship Rituals, Immersion
- Durga Puja 2026 Date & Time । ২০২৬ দূর্গাপূজার সময় সূচি
- Radha 108 Names In Hindi | राधा अष्टोत्तर शतनामावली
- Radha Ashtakam Lyrics in Hindi PDF | श्री राधा अष्टकम
- Radha Ashtami 2026 In Hindi | राधा अष्टमी तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि
- Radha Ashtami 2026 In Bengali । রাধা অষ্টমী তিথি, শুভ সময়, পূজা বিধি
- Ganesh Chaturthi 2026 In Marathi | गणेश चतुर्थी मराठी – शुभ क्षण, उपासनेची पद्धत, विसर्जन
- Ganesh Chaturthi 2026 : तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, विसर्जन | गणेश चतुर्थी 2026
- Ganesh Chaturthi 2026 : তারিখ, শুভ মুহূর্ত, পূজা বিধি, বিসর্জন – গনেশ চতুর্থী ২০২৬
- Krishna Janmashtami 2026 Hindi | कृष्ण जन्माष्टमी महत्व, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि
- Krishna Janmashtami 2026 In Bengali | কৃষ্ণ জন্মাষ্টমী ২০২৬
- राखी पूर्णिमा 2026 | Raksha Bandhan 2026 In Hindi











