Ram Ji Ki Aarti | राम जी की आरती PDF

भगवान श्री राम जी की आरती ( Ram Ji Ki Aarti ) श्री राम चंद्र कृपालु भजमन आरती ल‍िर‍िक्‍स ह‍िंदी में और आरती कीजै रामचन्द्र जी की ल‍िर‍िक्‍स ह‍िंदी में– २ सबसे पॉपुलर राम जी की आरती आपके लिए दिया गया है। साथ ही साथ (Ram Ji Ki Aarti PDF) राम जी की आरती PDF भी दिया गया है। तो चलिए शुरू करते है।

Ram Ji Ki Aarti | राम जी की आरती PDF
Ram Ji Ki Aarti | राम जी की आरती PDF

Ram Ji Ki Aarti – श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम्

श्री राम चंद्र कृपालु भजमन आरती ल‍िर‍िक्‍स ह‍िंदी में 

श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम्।
नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।

कंदर्प अगणित अमित छवी नव नील नीरज सुन्दरम्।
पट्पीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमी जनक सुतावरम्।।

भजु दीन बंधु दिनेश दानव दैत्य वंश निकंदनम्।
रघुनंद आनंद कंद कौशल चंद दशरथ नन्दनम्।।

सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारू अंग विभूषणं।
आजानु भुज शर चाप धर संग्राम जित खर-धूषणं।।

इति वदति तुलसीदास शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।
मम ह्रदय कुंज निवास कुरु कामादी खल दल गंजनम्।।

मनु जाहिं राचेऊ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सावरों।
करुना निधान सुजान सिलू सनेहू जानत रावरो।।

एही भांती गौरी असीस सुनी सिय सहित हिय हरषी अली।
तुलसी भवानी पूजि पूनी पूनी मुदित मन मंदिर चली।।

जानि गौरी अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि।
मंजुल मंगल मूल वाम अंग फरकन लगे।।

श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम्।
नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।।

Ram Ji Ki Aarti – आरती कीजै रामचन्द्र जी की

आरती कीजै रामचन्द्र जी की लिखित में 

आरती कीजै रामचन्द्र जी की।
हरि-हरि दुष्टदलन सीतापति जी की॥

पहली आरती पुष्पन की माला।
काली नाग नाथ लाये गोपाला॥

दूसरी आरती देवकी नन्दन।
भक्त उबारन कंस निकन्दन॥

तीसरी आरती त्रिभुवन मोहे।
रत्‍‌न सिंहासन सीता रामजी सोहे॥

चौथी आरती चहुं युग पूजा।
देव निरंजन स्वामी और न दूजा॥

पांचवीं आरती राम को भावे।
रामजी का यश नामदेव जी गावें॥

श्री राम जी की आरती का महत्‍व

 मंगलवार के दिन भगवान श्री राम जी के संग हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों को सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। भगवान श्री राम की कृपा से ही व्यक्ति तेजस्वी बनता है। श्री राम आरती करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। भगवान श्री राम की आरती करने से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती है। घर में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। मान्यता के अनुसार मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की पूजा अर्चना करने से सभी विघ्न-बाधाएं दूर होते है।

Ram Ji Ki Aarti PDF [Download]

इसी तरह और भि धार्मिक तथ्य जानने के लिए नीचे क्लिक करें

और पढ़िए

Sharing Is Caring:

Leave a Comment