2024 में हनुमान जयंती कब है – हनुमान जयंती 2024 – Hanuman Jayanti 2024 Date, Significance, Powerful Mantra ! जानिए 2024 में हनुमान जयंती के महत्व, पुजा बिधि, शुभ तिथि,पावरफुल मंत्र। हनुमान जयंती पूजा से जुड़े और भि रीति-रिवाजों के बारे में जानिए।
Hanuman Jayanti 2024 : पंचांग के अनुसार चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि 23 अप्रैल, 2024 को सुबह 3:25 मिनट पर शुरू होगी और समाप्त होगी 24 अप्रैल 2024 को सुबह 5:18 मिनट पर। ऐसे में 2024 हनुमान जयंती का पर्व 23 अप्रैल, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा।
2024 हनुमान जयंती शुभ मुहूर्त
2024 में हनुमान जयंती 23 April 2024 Tuesday मनाया जाएगा हनुमान जयंती। पूर्णिमा तिथि शुरू – 23 अप्रैल, 2024, 3:25 AM पूर्णिमा तिथि समाप्त –24 अप्रैल 2024, 5:18 AM
हनुमान जयंती भगवान श्री हनुमान जी के जन्म तिथि पर मनाए जाते हैं। इस दिन भक्त बजरंगबली के नाम का व्रत संकल्प रखते हैं।
चैत्र माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है (Hanuman Jayanti) हनुमान जयंती। इस तिथि के अलावा कहीं जगह पर कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष कि चतुर्दशी तिथि को भी हनुमान जयंती मनाया जाता है। हनुमान जी को पवनपुत्र और भगवान शिव का अवतार माना जाता है।
मान्यता है भगवान श्री रामचंद्र की लंबी आयु के लिए हनुमान जी एक बार अपने पूरे शरीर में सिंदूर चढ़ाया था और इसी कारण श्री हनुमान जी को उनके भक्त सिंदूर चढ़ाते हैं जिसे चोला चढ़ाना कहते हैं। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने से हनुमान जी बहुत प्रसन्न होते हैं। हनुमान जयंती के इस पवित्र त्यौहार में श्री हनुमान जी को सिंदूर अवश्य चढ़ाएं।
हनुमान जयंती का महत्व कया है?
हनुमान जयंती हिंदुओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है जो कि बहुत उत्साह से मनाया जाता है। हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी की पूजा आराधना करने से श्री हनुमान जी की आशीर्वाद प्राप्त होते हैं। माना जाता है कि श्री हनुमान अपने भक्तों की सभी बाधाओं को दूर करते हैं और सफलता, समृद्धि लाते हैं।
इस दिन भक्त हनुमान जी की मूर्ति तेल टीका सिंदूर फूल चढ़ाते हैं। बहुत लोग इस दिन उपवास भी रहते हैं। मान्यता है कि हनुमान जयंती के दिन जो भी व्यक्ति हनुमान जी की भक्ति और दर्शन करता है उनकी सभी दुख दर्द दूर हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं हनुमान जयंती व्रत संकल्प कैसे लिया जाता है।
हनुमान जयंती पूजा विधि संकल्प
2024 में हनुमान जयंती 23 अप्रैल 2024, मंगलवार (tuesday) को पड़ रही है, और हनुमान जी के भक्त बहुत पहले से ही इस त्योहार का इंतजार कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2024) की पूजा विधि संकल्प कैसे करें
विधि 1: व्रति को हनुमान जयंती के एक रात पूर्व जमीन पर सोना चाहिए। इस दिन संपूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करें। और सोते समय भगवान राम, माता सीता और श्री हनुमान जी का स्मरण करना चाहिए।
विधि 2: प्रातःकाल सुबह जल्दी उठकर स्नान इत्यादि करके खुद को पवित्र और स्वच्छ कर ले। स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए। लाल वस्त्र धारण करना इस दिन शुभ माना जाता है।
विधि 3: पूर्व दिशा की ओर आपकी पूजा स्थान पर श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर को स्थापित कर ले। हो सके तो लाल आसन पर स्थापित करें।
विधि 4: अब भगवान श्री राम माता सीता और लक्ष्मण की पूजा आराधना करें। क्योंकि बिना राम जी की पूजा के श्री हनुमान जी की पूजा अधूरी माना जाता है।
विधि 5: माला, धूप, दीप, चंदन, सिंदूर आदि अर्पित करें। प्रसाद अर्पित करें। भगवान श्री राम माता सीता और लक्ष्मण की पूजा पूर्ण होने के बाद श्री हनुमान का पूजा करें।
विधि 6: हाथ में गंगाजल पुष्प लेकर व्रत का संकल्प करें।
विधि 7: अब हनुमानजी की विधि पूर्वक पूजा अर्चना करना चाहिए। हनुमान जी को जल अर्पित करें, अक्षत रोली फूल माला आदि चढ़ाएं।
विधि 8: प्रसाद में बेसन के लड्डू, बूंदी के लड्डू, गुड़ चने की भोग लगाएं।
विधि 9: धूप दीप जलाकर आरती करके विधि पूर्वक पूजा को संपन्न करें।
विधि 10: हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2024) के दिन हनुमान चालीसा बजरंग बाण हनुमान अष्टक, सुंदरकांड का पाठ आप कर सकते हैं। इससे आपको शुभ फल प्राप्त होगा
हनुमान जयंती के दिन यह टोटका करने से होगी आपकी हर मनोकामना पूरी।
अगर आप आर्थिक समस्याओं से घिरे हुए हैं, कामकाज सही तरह से नहीं हो रहे हैं, बहुत दिनों से आप का काम काज ठीक नहीं चल रहा है, आपको नौकरी नहीं मिल रहा है या तो आपका बिजनेस सही तरह से नहीं चल रहा है वह लोग यह टोटका करें तो आपकी हर समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। तो चलिए जानते हैं क्या है टोटका।
हनुमान जयंती के दिन एक अश्वत्थ के पत्र पर चन्दन से श्री राम लिखें।
घि या तेल से एक दिया प्रज्वलित करें और उस पर दो लॉन्ग रखे।
बजरंगबली के सामने लाल आसन पर बैठे। श्री राम लिखा हुआ अश्वत्थ पत्र हनुमान जी के सामने रख दे।
अब 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। पाठ समाप्त होने के बाद अश्वत्थ पत्र आपके घर के आलमीरा के लॉकर में, आपके कैश बक्स में, मानी बैग या पर्स में रख दीजिए।
हनुमान जयंती के दिन यह टोटके जरूर करें और अपने जीबन में नई आशा की किरण प्रज्जलित करें।
उपसंहार – आशा है आज के पोस्ट से आपको लाभ हुआ होगा। मैं हनुमान जी से प्रार्थना करता हूं कि आपके जीवन की सभी समस्याएं खत्म हों। मेरे पोस्ट के अनुसार यदि आप विधिपूर्वक (Hanuman Jayanti 2024) हनुमान जयंती व्रत संकल्प करते हैं तो आपके जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं, आपकी हर मनोकामना पूरी होती है और श्री हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। अगर आपको इस लेख से लाभ हुआ हो तो कृपया कमेंट करके मुझे बताएं।
इसी तरह और भि धार्मिक तथ्य जानने के लिए नीचे क्लिक करें
Ganesh Chaturthi 2026 in English – The ‘Ganesh Chaturthi’ festival—also known as ‘Vinayaka Chaturthi’—celebrated in honor of Ganesha, the deity of wisdom, prosperity, and good …
২০২৬ দূর্গাপূজা ( Durga Puja 2026 ) প্রাচীন পঞ্জিকা মতে এ বছর সপ্তমী পুজো দু’দিনের। শাস্ত্র অনুসারে, শুক্লপক্ষে যে তিথি সূর্যোদয়ের সময় থাকে সেই তিথি …
Ganesh Chaturthi 2026 In Marathi – गणेश चतुर्थी २०२६ मराठी – गणेश चतुर्थीचा सण भक्तांसाठी खूप महत्त्वाचा आहे। विनायक चतुर्थी म्हणूनही ओळखले जाणारे, गणपती बाप्पा …
Shanidev Vratkatha In Bengali PDF – শনিদেবের ব্রতকথা – মানবজীবনে শনির সাড়েসাতি ও আড়াইয়ের দুষ্প্রভাবে নানান ওঠাপড়া দেখা দেয়। এই কঠিন পরিস্থিতি থেকে মুক্তি পেতে …
মহাশিবরাত্রি 2026 ( Shivratri 2026 Bengali Date ) মান্যতা অনুসারে, মহা শিবরাত্রির রাতে ভগবান শিব এবং দেবী পার্বতীর বিবাহ হয়েছিল এবং সেই থেকে এই উৎসবটি …
Here’s a comprehensive list of major Indian festivals ( 2026 Indian Festivals list ) and cultural events in 2026, covering Hindu, Sikh, Muslim, Christian, Jain, …
Excellent 👌👌
Thank you so much for your valuable comment